सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के पेरोई गांव में रविवार को दो नीलगायों को गोली मारने का मामला सामने आया है, जिसने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
![]()
सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के पेरोई गांव में रविवार को दो नीलगायों को गोली मारने का मामला सामने आया है, जिसने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। इस घटना के बाद वन विभाग और डायल 112 की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, खेसरहा थाना क्षेत्र के सरकार पर चौकी क्षेत्र के पेरोई गांव के उत्तर सुरहिताल के सिवान में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। कुछ देर बाद स्थानीय ग्रामीणों ने देखा कि दो नीलगाय मृत पड़ी हुई हैं। यह घटना सुनकर ग्रामीणों ने तुरंत 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
हिरासत में पांच लोग
घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने एक पन्नी का थैला भी बरामद किया, जो संदिग्ध परिस्थितियों में वहां पड़ा था। इस आधार पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जिनके बारे में बताया जा रहा है कि वे संत कबीर नगर जिले के निवासी हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
वन विभाग और पुलिस की कार्रवाई
वन विभाग ने तहरीर दी है, जिसके बाद खेसरहा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। रेंजर खेसरहा सुशील कुमार ने कहा, “आज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी गई है और मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।” वहीं, खेसरहा थाना के थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वन्यजीवों के संरक्षण के लिए सख्त कदम
इस घटना ने वन्यजीवों के संरक्षण और उनके शिकार की समस्या को और अधिक उजागर किया है। पुलिस और वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह के मामले न हों और वन्यजीवों को सुरक्षा मिल सके।
Voice of news 24: गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 6 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/5J4i8scFwE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 6, 2025


















