कोल्हुई
दो सप्ताह पूर्व भी कर चुके है कब्जा का प्रयास जमकर हुई थी नोकझोक.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

कोल्हुई कस्बे में घर मे कब्जे को लेकर आधे घंटे तक जमकर तांडव हुआ।जानकरी के अनुसार कस्बे के बहदुरी रोड पर स्थित वीरेंद्र शर्मा का मकान है ।दोपहर में कस्बे के ही दर्जन भर से अधिक की संख्या में लोग पहुँच कर घर को जबरन खाली कराने लगे।जब मकान में रह रहे लोगो ने विरोध जताया तो लोग जबरन सामान को घर से निकाल कर बाहर फेकने लगे।
एक युवक घर मे मौजूद महिला को घसिसटे हुए भी दिखाई दे रहा है।ये सब देख मौके पर अगल बगल के लोगो की भीड़ जुट गई।विवाद की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस तो उपद्रवी भाग खड़े हुए।दो लोगो को पुलिस मौके से पकड़ कर थाने ले गयी।इस संबंध में एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि विवाद में शामिल तीन नामजद व एक दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ समुचित धाराओं में केस दर्ज कर करवाई शुरू कर दी गयी है।
गांव की कटिंग चाय :टाॅप खबर पर कड़ी नजर बेबाक और सच्चाई का असर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 2, 2025























