Voice Of News 24
04 Nov 2024 21:57 PM
श्यामदेउरवा (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में एक स्कूल वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल से गोरखपुर मार्ग NH-730 श्यामदेउरवा के समीप गलत रूट से आ रही एक स्कूल की बैन ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार आज सोमवार की दोपहर वंदे भारतीय नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज की स्कूल बैन गलत दिशा से श्यामदेउरवा की ओर जा रही थी, इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार से टक्कर हो गई जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। गनीमत रही बैन में मौजूद स्कूली बच्चे सुरक्षित रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को सीएचसी परतावल भेजा, जहां पर डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घायल व्यक्ति राजेश कुमार यादव (43) पुत्र राम कृपाल यादव ग्राम सभा बसहिया बुजुर्ग का निवासी बताया जा रहा है
सिद्धार्थनगर :जमुआर नाले पर बने छठ घाट को ऐतिहासिक रूप देने की तैयारियां जोरों परhttps://t.co/Bu4fDigeKL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2024























