सिद्धार्थनगर :जमुआर नाले पर बने छठ घाट को ऐतिहासिक रूप देने की तैयारियां जोरों पर

Voice Of News 24 

04 Nov 2024 21:15 PM

सिद्धार्थनगर 

जनपद सिद्धार्थनगर में नगरपालिका स्थित जमुआर नाले पर बने छठ घाट को सजाने-संवारने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस बार यह घाट एक अलग और मनोरम दृश्य के रूप में झलकने वाला है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दिपावली का महापर्व के गुजरते ही छठ पर्व की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है।
सात व आठ नवंबर को देश के महापर्व छठ पर सिद्धार्थनगर पालिका स्थित जमुआर नाले पर छठ घाट का जनप्रतिनिधि द्वारा व अधिशासी अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया तथा छठ पर्व को पिछले वर्ष से भी भव्य इस वर्ष बहुत भाव और परंपरागत तरीके से मनाने की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है।

वहीं दूसरी तरफ वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता से बात करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि इस बार छठ पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा बिहार की लोक गायिका का कार्यक्रम व स्वास्थ्य शिविर कैंप, वाई- फाई , जल की व्यवस्था व ड्रोन कैमरे द्वारा निगरानी तथा चारों तरफ पुलिस बल तैनात रहेगी, जिससे छठ घाट पर उपस्थित लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.