संतकबीरनगर: पुलिस लाइन ग्राउंड में आज गोरखपुर जोन की 49वीं अंतरजनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

Voice Of News 24 

04 Nov 2024 13:05 PM

संतकबीरनगर

संतकबीरनगर के रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में आज गोरखपुर जोन की 49वीं अंतरजनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

संतकबीरनगर के रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में आज गोरखपुर जोन की 49वीं अंतरजनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा फीता काटकर इस खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया है, जिसमें “जूडो, बुशु, ताइक्वांडो, कराटे, पिनाक सिलाट” जैसी मार्शल आर्ट्स की विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ियों को अपनी शारीरिक क्षमता और खेल कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती है। कार्यक्रम का उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देना और पुलिसकर्मियों में शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करना है।

 

Voice Of News 24