नदी किनारे शौच करने गए एक व्यक्ति का पैर फिसलने से नदी मे डुबा, लापता

Voice Of News 24 

04 Nov 2024 11:13 AM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के उसका बाजार थाना क्षेत्र में रविवार शाम तेनुअहवा गांव निवासी राजेंद्र (49), पुत्र संतराम का पैर फिसलने से कूड़ा नदी में गिर जाने की घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

सिद्धार्थनगर के उसका बाजार थाना क्षेत्र में रविवार शाम तेनुअहवा गांव निवासी राजेंद्र (49), पुत्र संतराम का पैर फिसलने से कूड़ा नदी में गिर जाने की घटना सामने आई है। वह शौच के लिए नदी किनारे गए थे, और उनके साथ उनका भाई भी मौजूद था। अचानक पैर फिसल जाने से राजेंद्र गहरे पानी में चले गए, जिसके बाद उनके भाई ने शोर मचाते हुए गांव में सूचना दी।

घटना के बाद स्थानीय लोग और गोताखोर मौके पर पहुंचे, और तलाश शुरू की गई। उसकी सूचना पर उसका बाजार पुलिस भी वहां पहुंची, लेकिन फिलहाल राजेंद्र का कोई सुराग नहीं लग सका है। इस घटना ने एक बार फिर स्वच्छता और शौचालय निर्माण के महत्व को रेखांकित किया है, क्योंकि सरकार की ओर से शौचालय निर्माण के लिए कई योजनाएं और फंड दिए जाने के बावजूद ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

बचाव दल की तलाश जारी है, और प्रशासन भी घटना पर नजर बनाए हुए है।

 

Voice Of News 24