बलरामपुर : रोडवेज बस और कार के बीच भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत,दो लोग हुए घायल

Voice Of News 24

02 Nov 2024 21:33PM

बलरामपुर 

बलरामपुर में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे का घटनाक्रम प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य लोग घायल भी हो गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बढ़नी से जा रही बलरामपुर डिपो की रोडवेज बस व कार की राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर रामनगर के पास शनिवार की सुबह आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें कार चालक समेत दो की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। मृतक व घायल सभी नेपाल के रहने वाले हैं। वह पंजाब के मोहाली से घर भैयादूज मनाने नेपाल जा रहे थे। शनिवार को पचपेड़वा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम रामनगर के पास मोहाली पंजाब से आ रही कार व बढ़नी से बलरामपुर आ रही रोडवेज बस के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा बिल्कुल चिपक गया, जबकि बस सड़क किनारे नीचे चली गई।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक हादसे में कार से आ रहे चालक दिनेश बेलबासे (37) पुत्र कुमार मधु बेलवासे निवासी बाड गंगा नगर पालिका वार्ड नंबर 09 बरदहवा पुलिस चौकी पिपरा जिला कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल व उनकी पत्नी शारदा बेलबासे (37) व उनके साथ उनके वाहन में सवारी के रूप में मौजूद अनिल सपकोरा (27) पुत्र कलाधर शर्मा निवासी गैडाकोट छह नवल परासी बर्द घाट सुरता पूर्व जिला नवलगंज नेपाल, टेक बहादुर (27) पुत्र देवबहादुर निवासी जीतपुर चार नम्बर पुलिस चौकी जीतपुर जिला कपिलवस्तु नेपाल राष्ट्र व उनकी पत्री धनकला (50) घायल हो गए।

कार सवार कार चालक दिनेश बेलबासे व अनिल सपकोरा व टेक बहादुर व धनकला घायल हो गये। जिसमें अनिल सपकोरा की मौके पर ही दुर्घटना से उनके सिर पर आई गंभीर चोट के कारण मृत्यु हो गई। कार चालक दिनेश बेलबासे को घायल अवस्था में कार को कटवाकर उसमें से निकलवाकर उपचार के लिए सीएचसी पचपेड़वा भेजा गया था, जिनकी इलाज के दौरान सिर में आयी गंभीर चोट के कारण मृत्यु हो गई। टेक बहादुर व धनकला को जिला मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया है।इतने भयावह घटनाक्रम को सुनकर लोगों में सनसनी फ़ैल गई है। लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Voice Of  News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.