Voice Of News 24
09 Oct 2024 19:02 PM
निचलौल (महाराजगंज)
महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में दो बाइक की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई, जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिले के निचलौल कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा टिकुलहिया के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी निचलौल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक घायल महिला लीलावती देवी (40) अपने लड़के के साथ मोटरसाइकिल से निचलौल से टिकुलहिया मार्ग से होते हुए अपने घर बहुआर जा रही थी। अभी वह टिकुलहिया गांव के पास पहुंची ही थी कि अचानक सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
इंडो-नेपाल सीमा पर ब्राजील का नागरिक गिरफ्तार,अवैध रूप से भारत की सीमा में घुसने की फिराक में थाhttps://t.co/Mit2MLsFod
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 9, 2024























