भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट में 300 विकेट किये पूरे

Voice Of News 24 

01 Oct 2024 08:19 AM Sumit Saini

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।भारत टीम के अहम खिलाड़ियों में से एक.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।भारत टीम के अहम खिलाड़ियों में से एक उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में एक विकेट हासिल करते ही अपने 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले कुल 7वें खिलाड़ी बने हैं। जडेजा ने अपने दम पर भारतीय टीम को कई फंस हुए मैच जिताए हैं। जब भी टीम को इनकी ज़रूरत पड़ी तब तब टीम को जीत दिलाई है।

रवींद्र जडेजा से पहले भारत के लिए अनिल कुंबले (619), रविचंद्रन अश्विन (524), कपिल देव (434), हरभजन सिंह (417), इशांत शर्मा (311) और जहीर खान (311) टेस्ट क्रिकेट में 300 प्लस विकेट हासिल कर चुके हैं।

जडेजा को 10 साल के बाद मिली बड़ी उपलब्धि
रवींद्र जडेजा ने चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि जब आप देश के लिए कुछ हासिल करते हैं तो यह काफी खास होता है। मैं 10 साल से टेस्ट खेल रहा हूं और अब इस उपलब्धि तक पहुंचा हूं। मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे खुद पर गर्व है।

300 विकेट क्लब में शामिल होना उनके लिए विशेष है। 35 साल के जडेजा के लिए यह उपलब्धि खास है क्योंकि 300 विकेट के साथ टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 3000 से अधिक रन भी है। जडेजा ने अपने 74वें टेस्ट में इस आंकड़े (300 विकेट और 3000 रन) को पूरा किया और वह इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर इयान बॉथम के बाद इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी है।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.