GK Questions : नीले रंग की सड़क किस देश की है? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Voice Of News 24 

01 Oct 2024 01:06 AM

शिक्षार्थियों के प्रतियोगी परीक्षा हेतु सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर। सामान्य ज्ञान का कोई भी परीक्षा हो यहां से प्रश्न बनना तय। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 लाइब्रेरी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।

प्रश्न 1 : देश का पहला रेलवे स्टेशन जिसे महिलाएं चलती हैं?

उत्तर: मुंबई का माटुंगा

माटुंगा रेलवे स्टेशन, मुंबई
यह स्टेशन, मध्य रेलवे के अंतर्गत आता है. साल 2017 के जुलाई महीने से इस स्टेशन पर सिर्फ़ महिलाएं ही काम करती हैं. यहां 41 महिलाएं काम करती हैं, जिनमें बुकिंग क्लर्क, आरपीएफ़ पर्सनल, टिकट चेकर, प्वाइंट पर्सन, रेलवे उद्घोषक, और क्लीनिंग स्टाफ़ शामिल हैं. ममता कुलकर्णी यहां की स्टेशन मैनेजर हैं. इस स्टेशन की खासियत के कारण इसका नाम लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है
प्रश्न 2 :भारत में सर्वाधिक हीरा कहाँ पाया जाता है?
उत्तर: मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश भारत का एकमात्र राज्य है जो हमारे देश के कुल हीरा संसाधन का 90 प्रतिशत हिस्सा है। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड की हीरे की खान मध्य प्रदेश के पन्ना में स्थित है। यह 84,000 कैरेट की क्षमता वाली एशिया की एकमात्र यांत्रिक हीरे की खान है।
प्रश्न 3: विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान कौन सी है?
उत्तर:   रूस में जुबली माइंस

जुबली खदान दुनिया के सबसे बड़े हीरा भंडारों में से एक है और इसमें लगभग 70 मिलियन कैरेट का भंडार है। जुबली खदान का वार्षिक उत्पादन लगभग 10 मिलियन कैरेट है जो 2022 में 4.99 मिलियन था।
प्रश्न 4:हवाई जहाज के टायर में कौन सी गैस होती है?
उत्तर:नाइट्रोजन गैस
नाइट्रोजन गैस होने की वजह से टायरों में घर्षण के कारण आग लगने की आशंका भी नहीं होती है. इसीलिए तेज गति के साथ रनवे पर उतरते समय जहाज के टायर घर्षण के बाद भी गर्म होकर नहीं फटते हैं.
प्रश्न 5:नीले रंग की सड़क किस देश की है?
उत्तर:कतर

मध्य पूर्व के देश ‘ कतर ‘ में नीली सड़कें क्यों हैं? सड़कों को नीला रंग देने के पीछे कारण डामर के तापमान को 15-20 डिग्री सेल्सियस तक कम करना है। गहरे रंग की डामर सड़कों से गर्मी के अवशोषण के कारण उच्च तापमान पैदा होता है क्योंकि वे सौर ताप को जमा करते हैं।

गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 01 अक्टूबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/rMRq0xIcpO

— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2024

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.