जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु का कल 8वां दीक्षांत समारोह के तैयारियों का जायजा लिया

Voice Of News 24 

01 Oct 2024 00:09 AM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु का 8वां दीक्षांत समारोह 1 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु का 8वां दीक्षांत समारोह 1 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने गेस्ट हाउस, मंच, हेलीपैड, और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मंच और टेंट की व्यवस्था को लेकर लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए विद्युत विभाग से एनओसी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की डीन प्रो. नीता यादव ने बताया कि समारोह में गोद लिए गए विद्यालयों के बच्चे भी शामिल होंगे। ये बच्चे समारोह के दौरान कला प्रतियोगिता, पेंटिंग, चित्रकारी, रंगोली, मानव आकृतियां, लेखन, और सांग-डांस जैसी प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

 


Siddharthnagar News

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.