Voice Of News 24
06 Sep 2024 20:36 PM
जगदीशपुर (सिद्धार्थनगर)
जनपद सिद्धार्थनगर के जगदीशपुर थाना अंतर्गत क्षेत्र में बच्ची की जन्म के बाद हुई मौत, तो परिजनों का चिकित्सकों पर फूटा गुस्सा, और लापरवाही का आरोप लगाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीराम आवास ब्लॉक नं0 26 निवासी पीड़ित शारदा तिवारी पुत्र स्व: केदार तिवारी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया है कि हमारी बहु प्रियंका तिवारी को जिला अस्पताल में दिनांक 3 सितंबर 2024 को भर्ती कराया था।
दिनांक 4 सितंबर 2024 की दोपहर नॉर्मल डिलीवरी से बच्ची पैदा हुई थी। डिलीवरी के पश्चात जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ थे। बच्ची पैदा होते समय स्वस्थ्य स्थिति बिल्कुल ठीक थी। कुछ देर बाद अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा कहा गया कि बच्ची को दिक्कत है, आई0सी0यू0 में शिफ्ट करना पड़ेगा। परिजन आई0सी0यू0 में लेकर गए। बाद में परिजनो ने आरोप लगाया कि वहां के डॉक्टरों द्वारा लापरवाही बरती गई,जिसके चलते हमारी बच्ची की तबीयत खराब होने लगी। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर नम्रता और डॉक्टर मुकेश अग्रहरी के ड्यूटी के दौरान उन्हीं के देख-रेख में सारी लापरवाही बरती गई। ऑक्सीजन की कमी बताकर मुंह में पाइप लगा दिए। पाइप लगाने के बाद तुरंत बच्चे के मुंह से खून निकलने लगा। और बच्चे की तबीयत खराब हो गई।

आरोप लगाते हुए परिजनों ने बताया कि डॉक्टर नम्रता और डॉक्टर मुकेश अग्रहरी ने इलाज करने से मना कर दिया, और बोले अपनी बच्ची को लेकर जाओ। परिजनो के विरोध करने के बाद डॉ0 धमकी देने लगा उसके बाद बच्ची के परिजनों ने बच्ची को लेकर गोरखपुर के लिए निकल गए, लेकिन बरगदवा पहुंचते पहुंचते नवजात मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया।
अब उस मासूम बच्ची के मौत का जिम्मेदार कौन है, जिसे एक मां ने नौ महीनों से सपनों की तरह सजोकर रखा था। उन परिजनों पर क्या बीत रही होगी? जिन्होंने मासूम बच्ची के जन्म पर खुशियां अफजाई करते हुए मिठाइयां बांट रहे थे। परिजनों द्वारा लगाएं गए आरोप के अनुसार डॉक्टरो ने लापरवाही के कारण परिजनों की खुशी पल भर में ही छिन लिया। डाक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, लेकिन इस तरह के घटनाक्रम और लापरवाही ने इस मान्यता पर से तो विश्वास ही उठाता नजर आ रहा है।
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 6 सितंबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/JBshnRXkKf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2024

















