कार में सवार केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य,उनकी पत्नी और बेटी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Voice Of News 24 

06 Sep 2024 00:34 AM

रायबरेली (उत्तर प्रदेश) 

यूपी के रायबरेली जिले में हुआ जबरदस्त हादसा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे, पत्नी एवं बेटी हुई हादसे का शिकार, हालांकि सभी लोगों को सुरक्षित रहने की मिली खबर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य की कार को अज्ञात वाहन ने रायबरेली जिले के अंतर्गत जगतपुर के पास टक्कर मार दी, जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य, उनकी पत्नी और बेटी कार में सवार थे। टक्कर लगने के बाद तीनों को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया और मेडिकल जांच में सभी को स्वस्थ पाए जाने के बाद उन्हें घर जाने की इजाजत दी गई।

हादसे के दौरान कार क्षतिग्रस्त होने के कारण परिवार के सदस्यों को दूसरे वाहन से प्रयागराज भेजा गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य की ससुराल रायबरेली जिले के जगतपुर इलाके में है। योगेश मौर्य आज दोपहर को पत्नी को विदा करने के लिए ससुराल पहुंचे थे, रात को ससुराल से निकलने के कुछ देर बाद ही हादसे का शिकार हो गए।

इस घटनाक्रम के बाद मौके पर रायबरेली पुलिस भी पहुंची, पुलिस द्वारा टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश आस-पास के सीसीटीवी फुटेज के जरिए किया जा रहा हैं।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.