Voice Of News 24
05 Sep 2024 23:27 PM
सिंदुरिया (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के सिंदूरिया थाना क्षेत्र में एक टैंपों से 5 लोग दिनभर अलग-अलग स्थानों पर घूमकर सूने घर की तलाश करते और रात को उसी घर में डेरा डालकर कीमती सामानों पर हाथ फेरते। आज गुरूवार को पुलिस ने इस गैंग का भंडाफोड़ कर 5 आरोपियों को दबोच लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बदलते भारत का असर केवल सरकार द्वारा जारी किए गए फरमानो पर ही नहीं पड़ रहा है, बल्कि इस बदलाव का असर करीब हर क्षेत्रो में पड़ रहा है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण पुलिस ने 5 चोरों को गिरफ्तार कर सामने ला दिया है। कुछ वर्षों पहले सुनने में आता था कि पैदल, साइकिल या मोटरसाइकिल से चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार हुए, लेकिन बदलते भारत के दृष्टिगत चोरों में भी बदलाव का असार दिखने लगा है। अब साइकिल और मोटरसाइकिल के बजाय टैंपो से चोरों द्वारा चोरी का अंजाम दिया जा रहा है। दिन में गलियों और मोहल्लों को चोरों द्वारा खंगाल कर मिशन तैयार किया जा रहा है, और रात भर उसी स्थान पर डेरा डालकर मिशन को पूरा किया जा रहा है। आखिर कार इस मिशन को पूरा करने वाले 5 चोर आज बृहस्पतिवार को पुलिस के हाथ लग ही गए हैं।
महराजगंज:
संगठित होकर गिरोबन्द तरीके से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांच शातिर चोर गिरफ्तार।उक्त अभियुक्तगणों में दो जनपद महराजगंज के तथा तीन जनपद संतकबीर नगर के रहने वाले हैं।
दो अभियुक्त जनपद महराजगंज के हिस्ट्रीशीटर है।
प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज की बाइट pic.twitter.com/HLfZidy3bm— MAHARAJGANJ POLICE (@maharajganjpol) September 5, 2024
पुलिस के हाथ लगे 5 आरोपी चोरों का विवरण
पुलिस द्वारा अरविन्द दुबे (उम्र करीब 55 वर्ष) निवासी रेहरा टोला महुलानी, थाना परसा मलिक, मुर्तजा हुसैन (उम्र करीब 62 वर्ष) निवासी धनेवा धनेई टोला सुकठिया, थाना कोतवाली सदर, दिलशाद (उम्र करीब 22 वर्ष) निवासी दुर्गजोत बन्जारा टोला, थाना बखीरा, जनपद संतकबीरनगर, मुशाहिद (उम्र करीब 30 वर्ष), निवासी दुर्गजोत बन्जारा टोला, थाना बखीरा, जनपद संतकबीर नगर, खुर्शीद (उम्र करीब 55 वर्ष), निवासी दुर्गजोत बन्जारा टोला, थाना बखीरा, जनपद संतकबीर नगर को ग्राम मोहनापुर टोला बगहिया मोड से गिरफ्तार कर उनके पास से 01 टेम्पू (नंबर संख्या UP 56 AT 3386), 03 मोबाइल फोन एवं विभिन्न धातु की 03 ज्वेलरी की वस्तुएं तथा 27,010 रुपये नकद बरामद किया गया है।
महराजगंज : पनियरा-मुजुरी मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, मौके पर ही तीनों की हुई दर्दनाक मौतhttps://t.co/obJY9oOfOh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2024

















