सिद्धार्थनगर : पूर्व मंत्री मलिक कमाल युसूफ की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

Voice Of News 24 

05 Sep 2024 2259 PM

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर के नगर पंचायत डुमरियागंज में पूर्व मंत्री मलिक कमाल युसूफ की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान तमाम मुख्य अतिथि उपस्थित होकर अपने विचारों को लोगों के सामने पेश किए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर में डुमरियागंज नगर पंचायत स्थित पीपुल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में पूर्व मंत्री मलिक कमाल युसूफ की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, कार्यक्रम की शुरुआत मलिक कमाल युसूफ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि मलिक कमाल युसूफ का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान अमूल्य है और इसे भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व मंत्री द्वारा स्थापित हाई स्कूल, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज और कन्या इंटर कॉलेज उनके शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रमाण हैं। इस तरह से कार्यक्रम में उपस्थित तमाम मुख्य अतिथियों ने अपने-अपने विचारो को लोगों के समक्ष रखा।

 

Siddharthnagar News

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]