महाराजगंज : प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2024 के लिए धानी बाजार में की गई खुली बैठक

Voice Of News 24 

05 Sep 2024 23:09 PM

धानी बाजार (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के ग्राम सभा धानी बाजार में पीएम ग्रामीण योजना 2024 के लिए लोगों को दी गई जानकारी। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के धानी बाजार में ग्राम प्रधान संजय साहनी की अध्यक्षता में एक खुली बैठक हुई‌। बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2024 की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि योजना के तहत केवल उन्हीं परिवारों को लाभ मिलेगा जिनकी मासिक आय ₹15000 से कम होगी।

बैठक के दौरान ग्राम पंचायत की उपस्थिति में महिला एवं पुरुषों के सामने ग्राम सचिव रामरतन यादव ADO पंचायत वीरेंद्र यादव ग्राम रोजगार सेवक विंध्याचल द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सर्वे की जानकारी दी गई। जानकारी में बताया गया इसका लाभ उन्हीं लोगों को मिल सकता है जिसका कच्चा दीवार का कच्चा मकान हो, तीन पहिया या चार पहिया वाहन ना हो, बेसहारा तथा लाचार हो।
ग्राम सचिव ने यह भी बताया कि कोई ग्रामीण आवास के लाभ के चक्कर में किसी अधिकारी और कर्मचारियों को पैसा ना दे।

 

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.