महराजगंज : हरतालिका तीज त्यौहार के अवसर पर बाजारों में लौटी रौनक, जाने इस त्योहार के उपलक्ष्य में व्रत रखने वाली महिलाएं को क्या? बरतनीं चाहिए महत्वपूर्ण सावधानियां

Voice Of News 24 

05 Sep 2024 20:38 PM

फरेंदा (महराजगंज) 

6 सितंबर शुक्रवार को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाएगा। इस अवसर पर जनपद महराजगंज के फरेंदा के बाजारों में महिलाओं एवं पुरुषों की लगी भीड़। इस त्योहार के बारे में पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महाराजगंज के फरेंदा में हरतालिका तीज के शुभ अवसर पर बाजारों में लौटी रौनक, इस त्योहार की के लिए संबंधित सामग्री को खरीदने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओ और पुरुषों की बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बाजार में एक अलग रौनक दिखाई दिया।

हरतालिका तीज त्यौहार मनाने की विधि-विधान

महिलाओं के लिए हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। महिलाएं द्वारा यह व्रत निर्जला किया जाता है, अर्थात इस त्योहार के अवसर पर विवाहित महिलाएं पूरे दिन और रात बिना अन्न जल ग्रहण किए व्रत को पूरा करतीं हैं। हरतालिका तीज का व्रत प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। इस शुभ तिथि पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत कथा का पाठ करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है, और पति की आयु लंबी होती है।

 

हरतालिका तीज व्रत के दौरान ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें

हरतालिका तीज व्रत के दौरान महिलाओं को भूलकर भी क्रोध नहीं करना चाहिए। यदि वे ऐसा करती हैं तो उनका व्रत अधूरा माना जाएगा।

हरतालिका तीज का व्रत रखने का संकल्प लेने के बाद भूलकर भी व्रत नहीं तोड़ना चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्यवती स्त्रियों को कई प्रकार के अशुभ परिणाम भी देखने पड़ते हैं।

व्रत रखने वाली महिलाओं को रात में सोना नहीं चाहिए, उन्हें पूरी रात जागकर भगवान शिव की कथा सुननी चाहिए।

 

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.