महराजगंज:भारत-नेपाल बार्डर पर घुसपैठ कर रहे 2 बांग्लादेशी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं पूछताछ

Voice Of News 24 

04 Sep 2024 23:11 PM

महराजगंज

महराजगंज के बरगदवा थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल बार्डर पर एसएसबी जवानों ने आज बुधवार को नेपाल से भारत में घुसपैठ करते दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज के बरगदवा थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल बार्डर पर एसएसबी जवानों ने आज बुधवार को नेपाल से भारत में घुसपैठ करते दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों बांग्लादेशी नागरिक नेपाल के रास्ते देश की राजधानी दिल्ली जाने के फिराक में थे। गिरफ्तार दोनों बांग्लादेशी नागरिकों से एसएसबी,आईबी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ करने में जुटी हुई है। बार्डर पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार होने की सूचना पर काफी देर तक लोगो
के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

पूछताछ करने में क्या मिली जानकारी।

भारत-नेपाल बार्डर पर तैनात बरगदवा बीओपी के एसएसबी टीम ड्यूटी के दौरान बार्डर के पिलर संख्या 508/14 के रास्ते आने जाने वाले लोगों से पूछताछ कर रहे थे। इसी बीच टीम को नेपाल राष्ट्र से भारत में दो संदिग्ध नागरिक तेजी से घुसपैठ करते दिखाई दिए। जिन्हें संदिग्ध होने पर टीम रोककर पूछताछ करने लगी। इस दौरान दोनों नागरिकों के पास से बांग्लादेश का पासपोर्ट बरामद हुआ। दोनों ने पूछताछ में अपना नाम अहमद रूबेल और एमडी खुकान निवासी बांग्लादेश बताया।

 

पकड़े गए दोनों बांग्लादेशी घुसपैठियों ने पूछताछ में बताया कि दो दिन पहले दोनों बांग्लादेश के राजधानी ढाका से नेपाल के राजधानी काठमांडू पहुंचे। उसके बाद 3 सितंबर को काठमांडू से नवलपरासी जिला पहुंचे। जहां से वह भारत के राजधानी दिल्ली जाना चाहते थे।

एसएसबी बरगदवा बीओपी इंचार्ज सर्वेश यादव ने बताया कि नेपाल से भारत में अवैध तरीके से घुसपैठ करते दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

 

Maharajganj News 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]