गुड़ मार्निंग डे स्पेशल – आज का दिन क्यों है खास,वैसे तो हर दिन और हर तारीख अपने में कुछ न कुछ इतिहास समेटे हुए है

Voice Of News 24 

01 Sep 2024 11:08 AM

वैसे तो हर दिन और हर तारीख अपने में कुछ न कुछ इतिहास समेटे हुए है, लेकिन विस्तार से इन्हें नहीं समझ पाते. आज सितंबर का पहला दिन भी कई मायनों में खास है। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 के माध्यम से जानिए 1 सितंबर का ऐतिहासिक महत्व।

 

1- भारतीय मानक समय का शुभारंभ

1947 में आज ही के दिन इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (आईएसटी) की स्थापना हुई थी। समय का यह पैमाना तय करने का अर्थ भारतीय समय की तुलना अंतरराष्ट्रीय मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम (जीएमटी) से करना है।

 

2- दुनिया की पहली महिला बनीं टेलीफोन ऑपरेटर

1 सितंबर, 1878 को एम्मा मिल्स नट दुनिया की पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनीं। उन्होंने 18 साल की उम्र में बोस्टन टेलीफोन डिस्पैच के साथ अपना करियर शुरू किया और 1910 के दशक तक टेलीफोन ऑपरेटर के रूप में काम करती रहीं।

 

3-भारतीय जीवन बीमा निगम का स्थापना दिवस का शुभारंभ

‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’ की असरदार टैगलाइन के साथ भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना आजादी के 9 साल बाद 1 सितंबर 1956 के दिन ही की गई थी.

 

4-महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की हुयी स्थापना

 

1962 में स्थापित शिवाजी विश्वविद्यालय का नाम महान मराठा योद्धा और मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा गया है। इसका उद्घाटन 18 नवंबर 1962 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन ने किया था।

 

5-राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना

1 सितंबर 1956 को त्रिपुरा को एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। इससे पहले, 15 अक्टूबर 1949 को त्रिपुरा को आधिकारिक तौर पर भारत का हिस्सा बन गया था। और फिर 21 जनवरी 1972 के दिन त्रिपुरा को भारतीय राज्यों की सूची में शामिल किया गया

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.