महराजगंज : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील पर दो सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Voice Of News 24 

O1 Sep 2024 00:47 AM

निचलौल (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के निचलौल तहसील पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए प्रदर्शन की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज शनिवार को आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया और डीएम के नाम से दो सूत्री मांग पत्र एसडीएम निचलौल को दिया गया। इस दौरान मांग किया गया कि निचलौल तहसील चौराहा से कपिया, पिपराकाजी , डिगवा, औराटार ,नक्शा बक्सा तक को जाने वाली मुख्य मार्ग कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। जिसकी तत्काल पक्की सड़क का निर्माण कराई जाए और निचलौल तहसील चौराहा से कापियां , पिपरा काजी, कोहडवाल, महेशपुर , कबेलवा ,दूधराई तक को जाने वाली पक्की मुख्य मार्ग कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है दोनों तरफ जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क को तत्काल पक्की सड़क बनाने का आदेश दिया जाए। वर्तमान समय में सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन बाधित हो रहा है सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। क्षेत्र की जनता परेशान है, जन समस्याओं को देखते हुए तत्काल समाधान किया । प्रदर्शन के दौरान रहमत अली,विनोद मौर्य, अमरनाथ, दशरथ, नारायण नंद चौधरी, इश्हाक, छोटेलाल, अंगद, निजामुद्दीन, आशिक, असगर ,साबिर ,रमजान, लालू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.