महराजगंज : अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से गिरे युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Voice Of News 24 

28 Aug 2024 23:52 PM


निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सडक पर गिर गया,जिसे गंभीर चोटे आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बैठवलिया मे आज बुधवार को एक युवक मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सीएचसी निचलौल लेकर ले जाया गया,

जहां पर चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी अनुसार युवक की पहचान रसिन्दर सिंह (32) पुत्र रामकेवल सिंह ग्राम सभा बजही का निवासी के रूप में की गई है।

 

Maharajganj News