महराजगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला रोहिणी नदी में लगाई छलांग, हो गई लापता

चौक (महाराजगंज) 

महराजगंज जनपद के थाना चौक अंतर्गत क्षेत्र में एक महिला संदिग्ध अवस्था में रोहिणी नदी में छलांग लगा दी, और लापता हो गई। रेस्क्यू टीम जांच पड़ताल में जुट गई। जांच-पड़ताल करने पर क्या कुछ मिलीं जानकारी, पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा केवलापुर खुर्द गांव के पास एक अज्ञात महिला ने रोहिणी नदी में छलांग लगा दी। मिली जानकारी अनुसार महिला मानसिक रूप से ठीक नहीं दिख रही थी। आस-पास के लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने महिला की काफी खोजबीन की लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल पाया।

 

बाद में महिला की तलाश के लिए स्थानीय पुलिस के साथ एनडीआरएफ टीम पहुंची। मौके पर एनडीआरएफ टीम वहां पहुंचकर महिला के जांच-पड़ताल में जुट गई, लेकिन घंटों तक एनडीआरएफ टीम के जांच-पड़ताल करने के वावजूद महिला की तलाश नहीं हो सकी। अंत में एनडीआरएफ टीम खाली हाथ वापस लौट गईं। लेकिन अभी भी आस-पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.