Voice Of News 24
28 Aug 2024 00:14 AM
शिक्षार्थियों के प्रतियोगी परीक्षा हेतु सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ,सामान्य ज्ञान का कोई भी परीक्षा हो यहां से प्रश्न बनना तय। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 लाइब्रेरी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।
1 .प्रश्न : भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?

उत्तर : जनसंख्या की दृष्टि से सिक्किम भारत का सबसे छोटा राज्य है। राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। गोवा राज्य का कुल क्षेत्रफल 3,702 वर्ग किलोमीटर है।
2.प्रश्न : भारत का सबसे छोटा जिला कौन सा है?

उत्तर : क्षेत्र के अनुसार, पुदुचेरी में माहे भारत का सबसे छोटा जिला है। यह जिला 9 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। 2001 की जनगणना के अनुसार, इसकी जनसंख्या 36,000 है, जबकि जनसंख्या घनत्व 4091 वर्ग किमी है।
3.प्रश्न : भारतीय रुपए का पहचान चिह्न (प्रतीक) है?

उत्तर : भारतीय रुपया चिह्न (₹) भारतीय रुपये (भारत की आधिकारिक मुद्रा) के लिये प्रयोग किया जाने वाला मुद्रा चिह्न है।
4.प्रश्न : भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी इनमें से कौनसी है?

उत्तर : K–2 कंचनजंगा भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। इसकी ऊंचाई 8598 मीटर है। यह सिक्किम और नेपाल के बीच की सीमा पर पूर्वी हिमालय में स्थित है।
5.प्रश्न : राज्य सभा के सदस्य का कार्यकाल कितना होता है?
उत्तर : 6 वर्ष
राज्य सभा एक स्थायी निकाय है तथा इसे भंग नहीं किया जा सकता। तथापि, इसके एक तिहाई सदस्य प्रत्येक दूसरे वर्ष सेवानिवृत्त होते हैं तथा उन्हें नए निर्वाचित सदस्यों द्वारा प्रतिस्थापित किया जाता है। प्रत्येक सदस्य को छ: वर्ष की अवधि के लिए निर्वाचित किया जाता है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 एजुकेशन लाइब्रेरी : कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर pic.twitter.com/0mcal3BquV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 27, 2024

















