Voice Of News 24

23 Aug 2024 23:59 PM
अड्डा बाजार (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना अंतर्गत क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीज किए गए हाॅस्पिटलो की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज शुक्रवार को महराजगंज स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी में अवैध रूप से चलाए जा रहे दो हॉस्पिटलो में लटकाया ताला।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार, महराजगंज स्वास्थ विभाग की टीम ने डिप्टी सीएमओ डा.राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में अड्डा बाजार के पिपरहिया स्थित मां वैष्णव हास्पिटल व गणेश हास्पिटल को अवैध रूप से संचालित पाये जाने पर सीज कर दिया। साथ ही गणेश हॉस्पिटल के आपरेशन थियेटर को भी सीज कर दिया।
बताया जा रहा है कि दोनों हास्पिटलों के संचालकों ने रजिट्रेशन का पेपर मांगने पर प्रस्तुत नही कर सकें जिसके कारण उनके साथ ऐसा बर्ताव किया गया। इस खबर को सुनने के बाद अन्य जो हाॅस्पिटल अवैध रूप से संचालित हो रहे है, उनके लिए ये किसी चेतावनी से कम नहीं है।
अब स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से एक्शन में आ गई है। अवैध रूप से हॉस्पिटलो को संचालित करने वाले लोगों की अब खैर नहीं होगी।
महराजगंज : नहर में कूदे ग्राम सभा सेमरा निवासी युवक का तीन दिन बाद नहर में उतराता मिला शवhttps://t.co/fy7WKBkqhx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 23, 2024













