सिद्धार्थनगर : दो बाइकों की भीषण टक्कर में युवक की मौत

Voice Of News 24 

22 Aug 2024 00:06 AM

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना अंतर्गत क्षेत्र में बाइकों के बीच टक्कर होने के बाद, युवक की मौत की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

वर्तमान समय में यदि सड़क दुघर्टनाओं के मुद्दे पर चर्चा करें तो कोई विशेष फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि यह सड़क हादसे एवं दुर्घटनाएं प्रत्येक दिन का पेशा बन चुका है। इसी पेशे के क्रम में आज बुधवार को सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्रांतर्गत मनुआ गांव के पास एक बाइक सवार छात्र सामने से आ रही दूसरे बाइक सवार व्यक्ति के बीच भीषण टक्कर हो गया, जिसमें बाइक सवार छात्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सरोथर कठौतिया गांव के 18 वर्षीय विष्णु और उसका दोस्त 19 वर्षीय पवन, जो पं. मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज के छात्र हैं, बाइक से स्कूल जा रहे थे। महनुआं खास गांव के पास दोनों की सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पवन और दूसरा बाइक सवार लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Siddharthnagar news

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]