Voice Of News 24
21 Aug 2024 23:31PM
बांसी (सिद्धार्थनगर) :
जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी क्षेत्र में हुएं रक्षाबंधन पर्व के संबंध में आयोजन के दौरान कितनों ने लोगों ने किया संबोधित। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज 21 अगस्त बुधवार को बांसी नगर पालिका मे स्थित एक मैरेज हाल मे रक्षाबंधन के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अध्यक्षता और मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जगदंबिका पाल की सुपुत्री पूजा पाल रहीं। दोपहर बाद शुरू हुए कार्यक्रम का संचालन कर रहे राम किंकर मिश्रा ने रक्षाबंधन के विषय में पौराणिक कथाओं का वर्णन किया। मुख्य अतिथि पूजा पाल ने कहा कि हमारा रिश्ता न पार्टी से ही न किसी कारण से है आप लोगों ने जो मेरे साथ भाई के समान जो अपनत्व दिखाई है उसका मै दिल से शुक्रगुजार हूं। इसके पश्चात उपस्थित लोगों द्वारा अपने कलाई मे रक्षा बंधन बंधवा कर पूजा पाल जी को आशीर्वाद दिया गया।
कार्यक्रम को घनश्याम जायसवाल, राजेन्द्र तिवारी, शिवेन्द्र धर द्विवेदी सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। तथा तमाम लोग इनके संबोधन को बड़े ही ध्यान से सुने













