सिद्धार्थनगर : इंसानों का घर कैसे बनेगा चोरी मुक्त, जब देवी-देवताओं का मंदिर हो रहा चोरी युक्त

Voice of News 24

20 Aug 2024 22:31 PM

मोहाना (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना अंतर्गत क्षेत्र में चोरों ने दुर्गा मंदिर में मचाया आतंक। तोड़फोड़ के साथ, चुरा ले गए कीमती सामान। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के थाना मोहाना अंतर्गत क्षेत्र में शिवपतिनगर टोला कंचनपुर में अराजक तत्वों के हौसले हो रहें बुलंद, दुर्गा मंदिर से ही कीमती सामानों पर हाथ किया साफ।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार दुर्गा मंदिर में चोरों ने आतंक मचाते हुए मूर्ति को तोड़कर मंदिर का घंटा एवं दुर्गा माता की पहनीं हुईं नथुनी को चुरा ले गए। जिसके संबंध में एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंचकर निरीक्षण किया और जांच-पड़ताल में जुट गई।

 

Siddharthnagar news

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]