Voice Of News 24
18 Aug 2024 22:02 PM
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)
जनपद सिद्धार्थनगर में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ दरवेश कुमार को क्षेत्राधिकारी जनपद गोरखपुर स्थानान्तरित होने पर विदाई समारोह का आयोजन कर सुखमय जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज रविवार को जनपद सिद्धार्थनगर में नियुक्त क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ दरवेश कुमार को क्षेत्राधिकारी जनपद गोरखपुर स्थानान्तरित होने पर रिजर्व पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा दरवेश कुमार को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उनके सुखमय जीवन व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, क्षेत्राधिकारी यातायात, बासी ,इटवा ,सदर/लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन , पीआरओ पुलिस अधीक्षक तथा रिजर्व पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर : गौशाला में ही दो गौवंशीय पशु की मौत का विडियो हुआ वायरल, गायों को लेकर मुख्यमंत्री योगी के मंसुबे पर फिरता दिखा पानी@CMOfficeUP @dmsid1 @Cdosid1 https://t.co/yjFgBpIXvk
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2024













