Voice Of News 24
02 Aug 2024 22:01 PM
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)
जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में मां के साथ भगवान शिव का पूजा करने गए मासूम बच्चे की तीर्थ सागर में स्नान करते समय डूबकर हुई मौत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज शुक्रवार को सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में स्थित भारत भारी के शिव मंदिर पर सुबह से भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जा रहा था। लोग तीर्थ सागर में स्नान कर जल चढ़ा रहे थे। इसी दौरान, अमौना पाण्डेय गांव निवासी 11 वर्षीय शिवम, जो अपनी मां के साथ मंदिर आया था। स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बच्चे को डूबते देख लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की और पानी से बाहर निकाला। तत्काल ही उस बच्चे को बेवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में गहरा शोक फैल गया। शिवम अपने पिता फूल चन्द्र यादव के दो बेटों में सबसे छोटा था।
घटना की जानकारी मिलने पर डुमरियागंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
अब उस मां के दिलों पर क्या बीत रही होगी, जिसके 11 सालों के दुलार पर पल भर में ही पानी फिर गया? इस कलेजे के टुकड़े को मां कैसे अपने से जीवन भर के लिए दूर करेंगी?
52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओलंपिक में भारत ने कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरायाhttps://t.co/tzgN6FXAXH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 2, 2024























