Voice Of News 24
22 Jul 2024 22:38 PM
कोल्हुई (महाराजगंज)
जनपद महराजगंज के थाना कोल्हुई क्षेत्र अंतर्गत बेटे के सर से पिता का उठा साया, तो पत्नी का उजड़ गया सुहाग। दुर्घटना की जाताई जा रही आशंका। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्रांतर्गत बहादुरी के ग्राम सभा मैंनहवा के रहने वाले केदार (38) पुत्र अंबिका (मुन्नू) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता के अनुसार मृतक केदार को रविवार की देर रात सड़क पर घूमते हुए देखा गया था सुबह उठने के बाद लोगों को पता चला अंबिका मुन्नू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। ग्राम वासियों के द्वारा इस घटनाक्रम की सूचना कोल्हुई पुलिस को दी गई। तत्परता दिखाते हुए मौके पर पुलिस ने वहां पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। और ग्राम वासियों के आधार पर उसके सर में गहरी चोट आई थी। तथा आशंका जताया जा रहा है कि सड़क दुघर्टना मामला हो सकता है। आपको बता दें मोनू के पिता घर से तंग आकर अनाथ आश्रम फरेंदा में रहते थे मुन्नू के परिवार में पत्नी और एक बच्चा है, जिनका रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलीस ने शव का पंचनामा करके अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई।













