Voice of News 24

15 Jul 2024 23:56 PM
श्यामदेउरवां (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की हो गई मौत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में आज सोमवार की दोपहर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई।
वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भरवलिया निवासी मकेश्वर श्रीवास्तव(22) पुत्र विजय श्रीवास्तव बताया जा रहा है। जो ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से घायल होकर दम तोड़ दिया।













