कुशीनगर : रमजान की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त का किया पर्दाफाश

Voice Of News 24 

23 Jun 2024 23:24 PM

खड्डा (कुशीनगर) 

जनपद कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्रांतर्गत 18 जून को रमजान के हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को दबोचकर किया चलान। क्या है? हत्याकांड मामले की पूरी जानकारी पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र में बंजारीपट्टी ग्राम के निकट लखुआ निवासी रमजान उम्र 22 वर्ष के हत्या का खुलासा आज रविवार को हुआ है। सी०ओ० खड्डा उमेश चन्द्र भट्ट ने घटना का पर्दाफाश करते हुए कहा कि गांजा पीने के बाद नशे में दो दोस्तों ने गाली गलौज करने के बाद रमजान का गमछे से गला कस कर हत्या कर दी और रमजान का मोबाइल नहर में फेंक कर फरार हो गए, हत्याकांड घटना में शामिल अरुण उर्फ अर्पण को पुलिस ने गिरफ्तार कर चलान कर दिया गया है।

इस संबंध में सी०ओ०उमेश चन्र्द भट्ट ने बताया कि रमजान, अरुण उर्फ अर्पण एवं दीपू जायसवाल आपस में दोस्त थे, जो 18 जून को रात 8 बजे तीनों बंजारी पट्टी रेलवे ट्रैक पर गांजा पी रहे थे, मृतक रमजान ने अभियुक्त अरुण उर्फ अर्पित के माता को भद्दी भद्दी गालियां दे रहा था जिससे हाथापाई होने लगी, सभी वहां से हट कर गन्ने के खेत मे चले गए वहाँ पुनः गालियां देने लगे इसके बाद अर्पण और दीपू रमजान को खूब मारा-पीटा, जिससे रमजान गिर गया और बड़बड़ाने लगा, फिर दीपू के गमछे से दोनों ने मिल कर रमजान का गला कस कर हत्या कर दिया। डर के कारण आरोपी गमछा नहर झाड़ियों में छुपा कर और रमजान के मोबाइल नहर में फेंक कर फरार हो गए, घटना के प्रयुक्त गमछा पुलिस ने बरामद कर लिया,

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक शर्मा सिंह यादव, कांस्टेबल धीरज कुमार राव, विश्वजीत यादव एवं सिपाही उमेश यादव मौजूद रहे हैं,,

Maharajganj news

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.