भीषण गर्मी के बाद मौसम ने बदला मिजाज,

 Voice Of News 24 

20 Jun  2024 PM

कुशीनगर और महराजगंज जनपद समेत कई इलाकों में मानसून ने दे दी है दस्तक। किस तरह से लोगों के लिए मानसून रहा फायदेमंद, पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के आतंक से परेशान लोग झमाझम बारिश के इंतजार में बैठे हुए थे। बुधवार की रात लोगो का इंतजार खत्म हो गया। क्योंकि बीती रात पहले तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई, फिर कुछ देर बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश । इस मूसलाधार बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिला वहीं खेतों में खड़े धान की बीज के लिए यह बारिश अमृत साबित हुई।
मूसलाधार बारिश एक तरफ धान की बीजों के लिए वरदान साबित हुआ तो दूसरी तरफ उससे कहीं अधिक वरदान लोगों के लिए साबित हुआ, क्योंकि लंबे समय से गर्मी की मात झेल रहे लोग पूरी रात बारिश की वजह से चैन की नींद लें सके, फिलहाल रात बारिश शुरू होने से लेकर सुबह तक मौसम में ताजगी बनी रही।


और जिन किसानों का बीज तैयार हो गया है, उनके लिए तो सोने पर सुहागा वाली खुशी मिल गई है। क्योंकि बीज तैयार होने से बारिश के बाद तुरंत किसान रोपनी शुरू कर देंगे, उन्हें न तो उगाए गए बीज में और न ही जहां रोपनी करना है वहां पानी की आवश्यकता होगी। इस बारिश के बाद आसानी से एवं कम लागत में किसान अपना रोपनी करा सकेंगे। क्योंकि खेतों में पानी पहले से ही उपलब्ध है, तो पंपिंग सेट लगाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी, जिससे उनका डीजल में लगने वाले रकम की भी बचत हो सकेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.