Voice Of News 24
19 Jun 2024 21:31PM
बलरामपुर
पुलिस द्वारा गिरफ्तार 06 अभियुक्तों के काले कारनामे की जीवन कुंडली एवं उनके पास से भारी मात्रा में सामानों की बरामदगी की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

थाना कोतवाली देहात की पुलिस को लूट के मामले में 06 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक चार पहिया वाहन एवं नकद 84600 रुपया भी बरामद किया गया है।

इस संबंध में एसपी केशव कुमार ने बताया कि 14 जून 2024 को वादी मुकदमा मुरलीधर पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम अमरहवा ने तहरीर दिया था तुलसीपुर रोड पर सुदामा ईंट भट्ठा के पास से एक चार पहिया काले रंग की सफारी गाड़ी में सवार लोगों ने लूट की घटना कारित की है। बदमाशों ने लूट में दो लाख चौबीस हजार सोलह रुपया व एक मोबाइल ले लिया है। जिसके आधार पर थाना कोतवाली देहात में अभियोग पंजीकृत करके मामले का पर्दाफाश करने के लिए टीम बनायी गयी थी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन का नंबर पता किया गया। वाहन के माध्यम से घटना में शामिल कालीथान निवासी रोहित कुमार मिश्रा पुत्र घनश्याम मिश्रा, मदपुर पकड़ी निवासी किशन मिश्रा पुत्र शेष दत्त मिश्रा,कोईलिहा निवासी विपिन उपाध्याय पुत्र ब्रह्मदेव उपाध्याय, थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थ नगर निवासी रवि पांडेय पुत्र रामकिशोर पांडेय को सिरसिया से एवं थाना देहात के गुरचाही निवासी जितेंद्र कुमार पाण्डेय पुत्र चंद्रभान पांडेय और भैसहवाडीह निवासी सत्येन्द्र पांडेय उर्फ मनीष पांडेय पुत्र विनय पांडेय को उनके घर से पकड़ा गया है। एसपी ने बताया कि बरामद वाहन के मालिक भी मामले में अभियुक्त हैं।
एसपी ने संवाददाता को बताया कि घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी टीम निरीक्षक सत्येंद्र बहादुर सिंह, ओपन निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार यादव व हेड कांस्टेबल कांस्टेबल को इस सराहनीय कार्य के लिए ₹25000 नगद पुरस्कार दिया गया है।फिलहाल पुलीस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के उपर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।





















