गोरखपुर में ई-रेक्शा चार्ज करते समय हुआ बड़ा हादसा, 7 लोगों की स्थिति गंभीर एवं दो मासूम की हादसे में हुई मौत

Voice Of News 24 

12 Jun 2024 23:53 PM

गोरखपुर 

जनपद गोरखपुर में ई-रेक्शा चार्ज करते समय शार्ट सर्किट की वजह से घर में लगी आग 7 लोगों की हालत गंभीर के साथ ही 2 लोगों की हुई मौत। क्या है घटना की पूरी जानकारी पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मंगलवार रात करीब नौ बजे शहर में गोरखनाथ इलाके के रामपुर नया गांव में ई-रिक्शा चार्ज करते समय शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई, बगल में खड़ी मोपेड़ आग की चपेट में आ गई जिससे उसके टंकी में जोर से धमाका हुआ, और देखते ही देखते आग पूरे घर में फ़ैल गई। जिससे दो लोग अंशिका जायसवाल (8) एवं अनवी (3) की आग में झुलसने के कारण मौत हो गई। तथा आग की चपेट में आने से रितु, शिफू, साक्षी, मीना, रुपम, शिब्बू, एवं रामजी जायसवाल समेत 7 लोगों के आग में झुलसने से हालत गंभीर हो गई।


बाद में सूचना मिलने पर पुलिस व फायरबिग्रेड की टीम ने वहां पहुंचकर आग पर काबू पाया। और घायल लोगों को तत्काल ही बाहर निकालकर एम्बुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां घायलों का इलाज अभी चल रहा है।