पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार दहेज के कारण हत्या कर देने का बताया कारण

Voice Of News 24 

11 Jun 2024 19:18 PM

बलरामपुर 

जनपद बलरामपुर में दहेज के कारण हत्या कर देने वाले सख्स की खुफिया गिरफ्तारी की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दहेज हत्या के मामले में थाना कोतवाली नगर की पुलिस को जनपद बहराइच से एक अभियुक्त की गिरफ्तारी करने में कामयाबी हासिल हुई है अभियुक्त दहेज हत्या,मारपीट गाली देने सहित अन्य मामले में न्यायालय से वारंटी था।

थाना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने संवाददाता को बताया कि एसपी केशव कुमार के निर्देश पर टीम बनाकर पुलिस को बहराइच जिला भेजा गया था। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक अविरल शुक्ला, हेड कांस्टेबल रिजवान अहमद, राघवेंद्र यादव, कांस्टेबल शुभम सिंह की टीम जनपद बहराइच गई थी। जहां से अभियुक्त मोहम्मद असलम खान पुत्र अमान उल्ला निवासी निबकौनी को गिरफ्तार कर लिया। उप निरीक्षक अविराज शुक्ला ने बताया कि अभियुक्त की बहराइच में उपस्थिति की सूचना मिली थी इसी सूचना पर विश्वास करके जनपद बहराइच में छापेमारी की गई थी,उन्होंने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार करके थाना कोतवाली नगर लाया गया जहां से न्यायालय भेज दिया गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.