शिक्षक MLC चुनाव: लक्ष्मीपुर में दोपहर तक 50% से अधिक मतदान, डीएम और एसपी ने लिया जायजा

महराजगंज

महराजगंज उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए शुक्रवार को लक्ष्मीपुर ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र पर शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए शुक्रवार को लक्ष्मीपुर ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र पर शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह 8 बजे से शुरू हुए मतदान में भारी उत्साह देखा गया और दोपहर 12 बजे तक 185 कुल शिक्षक मतदाताओं में से 113 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे, जिससे मतदान का आंकड़ा 50 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया।

 

डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजाचुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लक्ष्मीपुर ब्लॉक परिसर स्थित मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों उच्च अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मतदान केंद्र पर तैनात पोलिंग कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है और शिक्षकों में मतदान को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.