महराजगंज

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए शुक्रवार को सिसवा ब्लॉक परिसर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए शुक्रवार को सिसवा ब्लॉक परिसर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
सुरक्षा के कड़े पहरे में मतदान
मतदान केंद्र पर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए मतदान स्थल के भीतर और बाहर हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या व्यवधान से बचा जा सके।
सुबह से ही शिक्षकों और मतदाताओं में अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026













