महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में जमीन से जुड़े 25 साल पुराने राजस्व आदेश पर बड़ा फैसला आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में जमीन से जुड़े 25 साल पुराने राजस्व आदेश पर बड़ा फैसला आया है। निचलौल के उपजिलाधिकारी अवनीश त्रिपाठी की अदालत ने ग्राम सिसवाखुर्द स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के नाम दर्ज 2.416 हेक्टेयर भूमि से जुड़े 29 मई 2001 के पुराने आदेश को निरस्त कर दिया है।
इस बहुचर्चित मामले में अदालत ने दस्तावेजों और पक्षों की दलीलों की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस जमीन के स्वामित्व और राजस्व अभिलेखों में प्रविष्टियों को लेकर चल रहे विवाद में अब अगली सुनवाई 28 तारीख को तय की गई है। अदालत के इस आदेश से मामले में नया मोड़ आ गया है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026













