पिता ने अपने एक बेटे के साथ मिलकर किया दूसरे बेटे की निर्ममता से हत्या

Voice Of News 24 

11 Jun 2024 19:03 PM

महराजगंज 

जनपद महराजगंज के स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा पिपराकाजी में पिता और बेटे द्वारा किए गए हत्या की वारदात के बारे में पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कलयुगी समय में कुछ कलयुगी घटनाएं भी घटने लगी है, क्योंकि पिता द्वारा अपने एक बेटे के साथ मिलकर दूसरे बेटे की हत्या कर देने की खबर प्रकाश में आया है।

संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्रांतर्गत पिपराकाजी कपिया टोला में पिता और बेटे ने मिलकर दूसरे बेटे का हत्या कर दिया। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपियों द्वारा लाश को तालाब में छुपा दिया गया था। बाद में पुलिस के दबाव बनाने पर दोनों कातिलों ने तालाब में घुसकर लाश को बाहर निकाला।

मिली सूचना से पता चला है कि पिता और भाई से नशे की हालत में मृतक बेटे के साथ मारपीट हुई मारपीट से गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने भी दस्तक देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और मृतक बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.