क्षतिग्रस्त पुलिया दे रहा है किसी बड़ी दुर्घटना को दावत

Voice Of News 24 

11 Jun 2024 17:49 PM

महराजगंज 

जनपद महराजगंज मे धानी ब्लॉक के ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर में पुलिया की जर्जर स्थिति को देखकर लगता है कि यह पुलिया किसी बड़ी दुर्घटना को दे रहा है दावत। जर्जर पुलिया के संबंध में पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल धानी ब्लाक के सिकंदरा में संबंधित अधिकारियों की नजरांदाजगी एवं लापरवाही के वजह से यह क्षतिग्रस्त पुलिया कभी भी बड़े हादसे का गवाह बन सकता है। यह पुलिया सिकंदरा जीतपुर काली मंदिर सड़क
गांव के समीप जर्जर हालात में स्थित है।

पुलिया के बीच में बड़ा होल हो गया है, जिससे पुल से गुजरते वक्त चालक डरे सहमे रहते हैं ग्रामीणों का मानना है गुणवत्ता के अभाव में पुल की स्थिति ऐसी हुई है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पुल के समीप ईट एवं बास का ढेर लगा दिया है ताकि वहां से गुजरने वाले लोग सावधान हो जाएं। क्षतिग्रस्त हुआ है यह पुलिया उस काली मंदिर के रास्ते में पड़ता है, जहां पर सुबह शाम मां काली की पूजा अर्चना की जाती है ग्रामीणों का कहना है कि कहीं ऐसी कोई अनहोनी ना हो जाए जिससे गांव के किसी परिवार को जान-माल की खतरा का अंजाम भुगतना पड़ जाए।
आने जाने वाहनों राहगीरों का कहना है कि दिन में तो यहां किसी तरह गुजर जाता है, लेकिन
रात में गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी मुश्किले हो रही है । लोगों का कहना है कि जरा सी चूक होने पर यह पुलिया बड़े हादसे को हो अंजाम दे सकता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.