Voice Of News 24
02 Jun 2024 23:12PM
महराजगंज
पंखे से लटका मिला संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता का शव, निकट क्षेत्रों में मचा हड़कंप, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया घटना का आरोप।
रविवार को जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र नौतनवां के धोतियहवां में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का पंखे से लटका मिला शव,घर में छाया मातम का माहौल। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
ऐसा कहा जाता है कि जब मौत व्यक्ति के आस-पास भटकता है, तो चाहे हत्या हो या आत्महत्या मौत का कारण बन ही जाता है।
इसी तर्ज पर धोतियहवां में नवविवाहिता के साथ घटना घटी,
संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार जब नवविवाहिता अंजली यादव उर्फ खुशबू (22) का शव पंखे से लटका मिला, तो मौके पर ही मृतक के मायके वालों ने अपने सगे-संबंधियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाया है।
मामले की सूचना जब पुलिस को मिली तो मौके पर ही सीओ नौतनवां समेत अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर शव को हिरासत में ले लिया और जांच पड़ताल में जुट गए













