Voice Of News 24
02 Jun 2024 22:56 PM
महराजगंज
सड़क हादसाएं दुनिया के लिए इस तरह से खतरनाक साबित हो रही है, जिनकी कल्पना करना भी मुश्किल है। कुछ इसी प्रकार के हादसे की खबर जनपद महराजगंज से निकल कर सामने आई है, क्या है घटना की पूरी जानकारी पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
दरअसल रविवार की शाम कोठीभार थाना क्षेत्र के जहादा बसुली रोड़ पर मारुति कार और बाइक के बीच हुआ घमासान टक्कर। हालांकि इस दौरान अभी तक किसी के जान-माल की खतरा की खबर सामने नहीं आई है, परन्तु हादसे में सुग्गन यादव पुत्र कन्हैया यादव को गंभीर चोटे आई है। इसकी अंदाज आप यही से लगा सकते है कि जब स्थानीय लोगों द्वारा घायल व्यक्ति को सामुदायिक केन्द्र निचलौल ले जाया गया तो चिकित्सको ने हालात गंभीर बताकर जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। वहां घायल व्यक्ति सुग्गन का इलाज अभी चल रहा है।













