योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में विशाल चुनावी जनसभा को किया संबोधित

Voice Of News 24 

29 May 2024 23:49 PM

गोरखपुर

बुधवार को गोरखपुर के बांसगांव में योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के सांसद प्रत्याशी रवी किशन के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी द्वारा किये गये नेक कार्यों पर प्रकाश डाला।

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने जी ने कहा कि बीजेपी और मोदी की सरकार ने विकास की रफ्तार इतनी तेज पकड़ ली है कि अब रुकने का नाम नहीं ले रही हैं,और देश की गौरव तथा सम्मान को भी मोदी की सरकार ने बुलंदियों तक पहुंचा दिया है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण अयोध्या का राममंदिर है, जिसकी भारत के अतरिक्त अन्य देशों में भी चर्चाऐं चल रही है।
साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी जी की सबसे बड़ी ताकत देश की जनता है, जिनके समर्थन में देश के कोने-कोने में समर्थकों की सूनामी आई हुई है।


देश की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर फेरते हुए योगी बोले आज देश के अन्दर कहीं भी आतंकी हमले नहीं सुनाई दे रहे, इसका कारण यदि कोई है, तो बीजेपी और मोदी जी की सरकार है।

अन्त में योगी ने बताया कि नक्सलवाद को लेकर देश में हाहाकार मचा हुआ था, जिसे बीजेपी ने जड़ से खत्म कर दिया।
साथ ही योगी बोले अब जनता का एक ही नारा है, जो राम को लाये है हम उनको लायेंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.