Voice Of News 24
19 Mar 2024 23:02 PM
पुरन्दरपुर (महराजगंज)
पुरन्दरपुर- आनन्द नगर- नौतनंवा रेलवे लाइन पर झामट रेलवे स्टेशन के आगे मंगलवार को रेलवे लाइन के किनारे ट्रेन से कटी एक व्यक्ति की लाश मिली है, बताया जा रहा शव काफी ज्यादा क्षत-विक्षत थी,पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये महराजगंज भेज दिया है ।
एसओ का बयान
इस सम्बंध में एसओ पुरन्दरपुर पुरुषोत्तम राव बताया कि सुबह ग्रामीणो से सुचना मिली की एक व्यक्ति ट्रेन से कट कर रेलवे लाइन के किनारे पड़ा है ,मौके पर पंहुच कर लाश को कब्जे में लेकर महराजगंज भेज दिया गया है! अभी मृतक की पहचान नही हो पायी है ,शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा है मृतक नीला शर्ट और जिंस पहना हुआ था!












