भव्य रुद्र महायज्ञ सहित शोभा यात्रा व कलश यात्रा का हुआ विशाल आयोजन।

Voice Of News 24 

19 Mar 2024 14 : 47 PM

लक्ष्मीपुर, महराजगंज।

लक्ष्मीपुर के सोंधी ग्राम सभा में श्री रुद्र महायज्ञ व प्रवचन का शुभारंभ किया गया। जिसमें पहले लगभग पांच सौ कन्याओं ने मंदिर पर स्थित जलाशय से जल भरकर वहां पर स्थित महादेव मंदिर में हर हर महादेव के जयकारे लगाते जलाभिषेक किया।और कलश यात्रा करने के तत्पश्चात एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु तथा कन्याओं के समूह ने क्षेत्र के कई गांवों के चारों ओर परिभ्रमण किया।

और फिर आयोजन स्थल पर वापस पहुंच कर शिव महापुराण के प्रवचन और रूद्र महायज्ञ के पावन क्रिया कलापों में शामिल हुए।इस दौरान सोंधी इलाके का पूरा क्षेत्र भक्ति मय नारों और जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

https://fb.watch/qV57v81Rm8/

इस कार्यक्रम के आयोजक यही के निवासी डॉ भरत चौधरी थे। जिनके सत्प्रयास से यह धार्मिक अनुष्ठान पिछले कई बरसों से अनवरत जारी है।

इस महायज्ञ में मुख्य पुजारी अयोध्या श्री धाम के देवांस शास्त्री जी महाराज थे। जिनके सानिध्य और कुशल निर्देशन में इस महत्वपूर्ण आयोजन का शुभारंभ हुआ।इस नौ दिवसीय आयोजन में शिवमहापुराण प्रवचन महायज्ञ के बाद बृंदाबन से आये हुए बाल कलाकारों द्वारा रात में रासलीला व अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जायेगी।


इस आयोजन के बारे में व्यवस्थापक श्री भरत चौधरी ने बताया कि यदि क्षेत्रीय लोगों तथा यहां की सेवा समितियों का सहयोग मिलता रहा तो आगे भी यह आयोजन हर साल निरंतर जारी रहेगा और यहां के सभी क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ सभी श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित करते रहेंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.