सिद्वार्थनगर मे ग्राम चौपाल कार्यक्रम मे पहुंचे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई

Voice Of News 24

21 Feb 2024 10:44 AM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के जोगिया ब्लाक के करौदां मसीना ग्राम चौपाल कार्यक्रम पहुंचे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र ने कहा भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने सभी वर्ग के लिए कार्य किया, जबकि पिछली सरकारों ने सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। वर्तमान में देश के चार करोड़ लोगों को आवास का लाभ मिला, हर व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

ये बातें राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र ने जोगिया के ग्राम करौंदा मसिना में आयोजित चौपाल कार्यक्रम कहा।आज देश विकसित हो रहा है रोजगार के नाम नए अवसर मिल रहे हैं गरीबों को आयुष्मान कार्ड मुक्त राशन मुक्त गोल्डन कार्ड पेंशन सहित तमाम योजनाओं उपलब्ध हो रहा है कोई भी व्यक्ति विकास से वचिंत नहीं है पहले गांव में कभी लाइट आती थी आज कभी-कभी जाती है

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि जिले को विकास का नया अयाम मिला रहा है, योजना का लाभ गरीबों किसानों मिलता है। पहले धर्म व जाति-पाति की राजनीति होती थी। आज प्रधानमंत्री केवल महिलाओं, किसान व गरीब के हित की बात कर रहे है। हर गांव में विकास के लिए विधायक सांसद मंत्री चौपाल के माध्यम से गांव में जाते हैं।

इस दौरान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, ब्लॉक प्रमुख श्रीष चौधरी, महेंद्र लोधी, राजेश लोधी, परमिंदर साहनी, कृष्ण कुमार, प्रियांशु, रिंकू पाल मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.