Voice Of News 24
14 Feb 2024 23:24PM
बलरामपुर
तुलसीपुर नई बाजार के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया। बच्चों ने पूजन अर्चन में शामिल होकर माता पिता की सेवा के लिए संकल्प लिया।वैलेंटाइन डे विरोध करने के साथ साथ मां सरस्वती पूजा को मातृ – पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया गया। विघालय में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

बच्चों ने माता-पिता का आरती पूजन करके सदैव आज्ञाकारी बनने का संकल्प लिया।बच्चों के साथ अभिभावक एवं शिक्षक भी मौजूद रहे।























