नारी बंधन कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया गया जागरूक

Voice Of News 24

10 Feb 2024 22:28PM

बलरामपुर

नारी वंदन अभियान के तहत शनिवार को अटल भवन कार्यालय पर एनजीओ व स्वयं सहायता समूह की बहनों के साथ चाय पर चर्चा की गई। भाजपा पदाधिकारियों ने महिलाओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने को जागरूक किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी ने कहा कि एनजीओ व स्वयं सहायता समूह की बहने समाज में बेहतर कार्य कर रही हैं।

पुरुषों के बराबर महिलाएं विकास कार्य में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। पीएम मोदी के आत्म निर्भर भारत अभियान को साकार करने का कार्य समूह की बहने कर रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार नारी शक्ति पर विशेष ध्यान दे रही है। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं सरकार की ओर से चलाई जा रही हैं, जिससे महिलाएं भी समाज उत्थान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले सकें। विपरीत परिस्थितियों में समूह की बहनों ने सबसे आगे आकर समाज सेवा की भूमिका निभाई है। एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक डा. रामानंद तिवारी ने कहा कि देश का विकास तेजी के साथ हो रहा है। अर्थ व्यवस्था के मामले में पूरे विश्व में भारत आज पांचवे स्थान पर पहुंच गया है। एनजीओ व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं छोटे-छोटे कार्य से अन्य महिलाओं को प्रेरित करने का कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, बिन्दू विश्वकर्मा, जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ अजय मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, आद्या सिंह, नंदनी शुक्ला, सुनीता मिश्रा, मनीष त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.