देश में पहली बार  5 लोगों मिला देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न

Voice Of News 24

10 Feb 2024 16:17 PM

इतिहास मे पहली बार दर्ज होगा की देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न पांच लोगों को दिया जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक घोषणा करते हुए कहा कि इस वर्षभारत रत्न पुरस्कार पांच महापुरुषों को दिया जाएगा प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह के साथ साथ कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न दिया जा रहा है। इसे पहले मोदी सरकार ने कर्परी ठाकुर और लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घुषणा कर चुकी है।

इससे पहले 1999 मे इस चार लोगों को दिया गया था।

भारत रत्न के लिए प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति को सिफारिश की जाती है। इस पुरस्कार के लिए किसी औपचारिक अनुशंसा की आवश्यकता नहीं है। भारत रत्न पुरस्कारों की सख्या किसी विशेष वर्ष मे अधिकतम तीन तक सीमित है। लेकिन 1999 में इसे चार लोगों को दिया गया था। लेकिन इस बार पांच लोगों को इस सम्मान से नवाजा जाएगा ।

भारत रत्न देने की शुरुआत 1954 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के कार्यकाल में हुई थी. तब जवाहर लाल नेहरू के शासनकाल के दौरान देश के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन और साइंटिस्ट चंद्रशेखर वेंकट रमन को सम्मानित किया गया था.

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.